दधिमती माता मन्दिर, नागौर

दधिमती माता मन्दिर, नागौर

दधिमती माता मन्दिर, नागौर...

दधिमती माता मन्दिर राजस्थान के नागौर जिले के जायल तहसील के गोठ मांगलोद गांव में स्थित देवी दधिमती का मन्दिर है। यह उत्तरी भारत में एक पुराने मन्दिरों में से एक है। 

प्राचीन कथाओं के अनुसार, दधिमती दधीचि ऋषि की बहिन थीं और इनका जन्म माघ महीने के शुक्लपक्ष की सप्तमी को हुआ था। दधिमती ने माघ महीने की अष्टमी को दधी नगर में दैत्य विकटासुर को मारा था। दधिमती देवी लक्ष्मीजी की अवतार थीं। दधिमती माता दाधीच (ब्राह्मण ) की कुलदेवी और कुलमाता है।